फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बार बार हो रहे भूस्खलन से बहाल करने में हो रही दिक्कतें

बार बार हो रहे भूस्खलन से बहाल करने में हो रही दिक्कतें

Thu, 28 Feb 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
वजीर बावड़ी-निरमंड मार्ग पर भूस्खलन
विज्ञापन

26 पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाही में आ रही परेशानियां
अतिरिक्त सफर कर निरमंड से वाया दत्तनगर रामपुर पहुंच रहे हैं वाहन
मार्ग बहाल होने में लगेगा तीन से चार दिन का समय : लोनिवि
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड की 26 पंचायतों के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क एक बार फिर से बाधित हो गई है। मंगलवार रात हुई भारी बारिश के कारण वीरवार सुबह मार्ग पर भारी भूस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित हो गया है। भूस्खलन के कारण मार्ग पर लगे डंगे भी ध्वस्त हो गए हैं, जिसके कारण मार्ग को बहाल करने में करीब तीस से चार दिन का समय लग जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने दो मशीनें और तीन दर्जन से अधिक मजदूर मार्ग को बहाल करने के लिए तैनात किए हैं। इस मार्ग से निरमंड खंड की 26 पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ पहुंचता है।
वीरवार सुबह वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क पर पहाड़ी से अचानक भूस्खलन का दौर शुरू हो गया और मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया। यहां पहले भी मार्ग को चौड़ा करते समय भारी भूस्खलन हुआ था और तीन से चार माह तक यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया था। ग्रामीण इसी मार्ग से खाद्य एवं अन्य सामग्री ग्रामीण इलाकों में पहुंचाते हैं। भूस्खलन से मार्ग पर लगे डंगों को भी खासी क्षति पहुंची है। लोक निर्माण विभाग को मार्ग बहाली में करीब तीन से चार दिन का समय लगेगा। बाधित मार्ग की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ब्रौ की दो मशीनें और करीब 40 मजदूर मार्ग पर हुए भूस्खलन को हटाने में जुट गए हैं, लेकिन बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग को बहाल करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

वजीर बावड़ी-निरमंड मार्ग बाधित होने के कारण निरमंड से वाया दत्तनगर रामपुर के लिए निगम की बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही हो रही है। उपमंडल के हजारों लोगों को रामपुर पहुंचने के लिए अधिक समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध मेें क्षेत्र के देवकी नंद, संजीव कुमार, महेश कुमार, राकेश, पूर्ण चंद, दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोनिवि से जल्द से जल्द बाधित मार्ग को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ राजेश शर्मा ने बताया कि पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। भूस्खलन के कारण सड़क पर लगे डंगों को भी क्षति पहुंची है। विभाग को करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर 2 मशीनें और करीब 40 मजदूरों को मार्ग बहाल करने के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed