फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अनाधिकृत निर्माण को बिजली, पानी न दें विभाग : चौहान

अनाधिकृत निर्माण को बिजली, पानी न दें विभाग : चौहान

Wed, 27 Feb 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
अनधिकृत निर्माण को बिजली, पानी न दें विभाग
विज्ञापन

नगर एवं ग्राम योजना विभाग की त्रैमासिक बैठक में किया आह्वान
विभाग समय-समय पर करें कार्रवाई : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय रामपुर ने क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे भवन निर्माण को लेकर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने विद्युत बोर्ड, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि बिना एनओसी के बिजली और पानी के कनेक्शन न दिए जाएं।
रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में अनाधिकृत भवन निर्माण को रोकने को लेकर बुधवार को नगर एवं ग्राम योजना विभाग रामपुर की दूसरी तिमाही बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्ष एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने की। बैठक में सहायक नगर योजनाकार ज्योति ठाकुर ने सभी अनाधिकृत भवन निर्माण समिति के सभी सदस्यों का बैठक में आने पर स्वागत किया। उन्होंने सभी सदस्यों को बैठक के एजेंडे के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते 24 अगस्त 2018 को बैठक में एसडीएम की ओर से दिए गए निर्देशों पर विभाग ने कई अवैध रूप से निर्माण करने वाले मकानों पर शिकंजा कस कर कार्रवाई अमल में लाई है। अनाधिकृत निर्माण को रोकने के लिए सभी विभागों का आपस में समन्वय होना अति आवश्यक है। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर एवं ग्राम योजना विभाग से बिना एनओसी लिए न बिजली, पानी और भूमि का पंजीकरण न करें। नगर एवं ग्राम योजना विभाग द्वारा मौके पर पाए गए अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग और विद्युत बोर्ड रामपुर को निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त निर्देशों का पालन करते हुए समय-समय पर कार्रवाई करें। इस मौके पर एनएच अधिशासी अभियंता पीसी नेगी, जेई आईपीएच राकेश नेगी, दलीप सिंह ठाकुर, राजेश शर्मा, एमएस नेगी, केसी शर्मा, अश्वनी नेगी, सुंदर नेगी और आसिफ अली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed