फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   देश भक्ति गीतों से वार्षिक समारोह में बांधा समा

देश भक्ति गीतों से वार्षिक समारोह में बांधा समा

Sun, 24 Feb 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने देश भक्ति, और पहाड़ी गीतों पर बांधा समा
विज्ञापन

सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर ने मनाया वार्षिक समारोह का आयोजन
कर्नल अभिषेक ने सम्मानित किए मेधावी छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर ने रविवार को वार्षिक समारोह मनाया। कार्यक्रम में अवेरी से आए 18 महार रेजीमेंट के कर्नल अभिषेक ममगैन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा उनके साथ मेजर महेश ठाकुर और मेजर रवि शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी स्कूली छात्रों और अभिभावकों ने पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कर्नल अभिषेक ममगैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम् से किया गया। कार्यक्रम के दौरान आठवीं के छात्रों ने गणेश स्तुति, सातवीं के छात्रों ने सेना से संबंधित देशभक्ति गीत पेश कर समा बांधा। वहीं, नन्हें मुन्ने छात्रों ने पहाड़ी, किन्नौरी, फिल्मी और पंजाबी गानों पर डांस पेश कर वाहवाहीं लूटी। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने स्कूली की वार्षिक रिपोर्ट पेश की और मुख्यातिथि और सभी अतिथियों को स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि कर्नल अभिषेक ने सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नितिन को हेड ब्वाय और यशिका चौहान को हेड गर्ल्स के खिताब से नवाजा। इसके अलावा अरविंद सिंह नेगी, सोनल सोनी, आयुष चौहान, मोहित, वजूल, अभिनव, अभिज्ञान, सौम्या, आर्यन, पूर्वशी ठाकुर, नितिन, अंजलि, निहिता, साक्षी गर्व, अदिति, सौजल, सोनिया, पीयूश, शारलीन, अवनी, रीशिता, निधि, निशांत, राहुल कुमार, निकिता नेगी और सृजल मोही सहित अन्य छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने छात्रों को सेना में भर्ती होकर देश सेवा के आगे आने और युवाओं को हमेशा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर एफएससी अध्यक्ष अनिल चौहान, प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो विजय गुप्ता, कमल रूवरूप, राजकुमार, हिमाचल डीपी संघ के राज्य अध्यक्ष संजय नेगी, योगराज ठाकुर, रजेश्वरी शुक्ला, साधना,अनु पौंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed