फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कलबोग में नायब तहसीलदार कार्यालय का आरंभ

कलबोग में नायब तहसीलदार कार्यालय का आरंभ

Sun, 24 Feb 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
कलबोग में नायब तहसीलदार कार्यालय का शुभारंभ
विज्ञापन

उबादेश क्षेत्र के लिए 19 करोड़ रुपये की पेयजल योजना का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने रविवार को उबादेश क्षेत्र के कलबोग में नायब तहसीलदार कार्यालय का शुभ आरंभ किया। इस दौरान उन्होंने कलबोग में 19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चगावटी खड्ड से रामनगर, नगान, कलबोग उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास भी किया गया। इस मौके पर मुख्य सचेतक सहित स्थानीय लोगों ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। कलबोग में रविवार को प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित कर जन समस्याओं का समाधान भी किया गया।

बरागटा ने कहा कि उबादेश क्षेत्र के लोग लंबे समय से नायब तहसीलदार कार्यालय की मांग कर रहे हैं। कलबोग में अब नायब तहसीलदार कार्यालय का शुभारंभ कर दिया गया है। जहां आसानी से क्षेत्र के लोग तहसील स्तर के कार्य निपटा सकेंगे। साथ ही क्षेत्र के लोगों की पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 19 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना का कार्य आरंभ किया जा रहा है। वे स्वयं गांव गांव जाकर लोगों को समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं। रविवार को कलबोग में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान कलबोग युवा मंडल के सौजन्य से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल जबेईक, टिककर जिला परिषद सदस्य चेतराम आजाद , रतनाडी पंचायत प्रधान लता घासटा, बाघी पंचायत प्रधान राज कुमार, कलबोग पंचायत के उप प्रधान राकेश, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश डोगरा, मंडल कोषाध्यक्ष सुंदर डोगरा, अनिल कालटा, आईटी संयोजक राजीव मेहता, अंकुश चौहान, सुशील कदशौली , रितेश चौहान, विकास कालटा, रतनाडी पंचायत के पूर्व प्रधान ज्ञान ठाकुर, संतोष ओक्टा, ममता ठाकुर, सतीश हेमटा, रितेश चौहान, विकास काल्टा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed