फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बरी गांव का संपर्क देश दुनिया से कटा

बरी गांव का संपर्क देश दुनिया से कटा

Sun, 24 Feb 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
देश-दुनिया से कटा बरी गांव का संपर्क
विज्ञापन

तीन मकान खतरे की जद में, यातायात ठप होने से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले में बारिश और बर्फबारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के अनेक स्थानों पर भूस्खलन से सड़कें धंस गई हैं और पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। जिले में जनजीवन पटरी से उतर गया है। निचार खंड के विकास नगर में सड़क धंसने से तीन लोगों के घर खतरे की जद में आ गए हैं। इससे बरी गांव का संपर्क शेष दुनिया से कट गया है।
प्रशासन की ओर से तहसीलदार गौतम चैथा ने मौके का मुआयना किया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने लोक निर्माण विभाग को उक्त स्थान पर डंगा लगाने के निर्देश दिए हैं। विकासनगर में लगभग बीस मीटर सड़क धंस गई है। सड़क धंसने के कारण बरी गांव की ओर यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। विकास नगर में सड़क धंसने से राम सुख, प्रकाश कुमार और जय प्रकाश के घरों को खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है फिलहाल घरों को ज्यादा खतरा नहीं है, जिसकी वजह से इन सभी लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट होने से मना किया है। प्रशासन की ओर तहसीलदार ने इन सभी लोगों को परिवार सहित दूसरी जगह शिफ्ट होने को कहा, लेकिन इन सभी लोगों ने लिखित में फिलहाल दूसरी जगह शिफ्ट नहीं होने कहा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन आरएल चौहान ने कहा कि विकासनगर में उक्त स्थान पर तुरंत डंगा लगाया जाएगा, ताकि बरी गांव की ओर यातायात व्यवस्था बहाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन से मकानों को खतरा
सड़क धंसने से रामसुख के मकान में दरारें आई हैं, लेकिन अन्य दो लोगों के घर पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। यदि सड़क धंसना बंद नहीं हुई तो तीनों लोगों के घर भूस्खलन की चपेट में आ सकते हैं। उधर, तहसीलदार गौतम चेथा ने कहा कि विकासनगर में धंस रही सड़क में भूस्खलन रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग को तुरंत डंगा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही वन विभाग को निचली तरफ से चेकडैम लगाने को कहा जाएगा।

सुरजीत नेगी
फोटो केप्शन. बरी ग्राम पंचायत के विकासगर में धंस रही स?क और खतरे की जद में आए घर
शनिवार देर शाम के बाद इस प्वांइट से आगे किसी भी प्रकार के वाहन क्रास नहीं हो पा रहे है। ऐसे में बरी गांव के लोगों को पैदल आना जाना प? रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed