{"_id":"5c72c181bdec2237d6014c58","slug":"1551024614142683-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत 2683 हुए लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत 2683 हुए लाभान्वित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के खातों में आई दो हजार की पहली किस्त
प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना किन्नौर में 2683 हुए लाभान्वित
जिला स्तरीय कार्यक्रम में सैकड़ों किसानों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में रविवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इस योजना के तहत जिले के 2683 किसानों को पहली किश्त के रूप में 2000 रुपये मिले, जो उनके बैंक खाता में डाले जाने हैं। जिले के तीनों ब्लॉकों से सैकड़ों किसानों ने रिकांगपिओ में उपायुक्त कार्यालय सभागार में आत्मा प्रोजेक्ट कृषि विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में देखा गया। कार्यक्रम में किसानों को दो हजार रुपये की पहली किस्त उनके बैंक खातों में डाले गए, जबकि भारत सरकार की ओर से छोटे किसानों को साल में छह हजार रुपये दिए इनके बैंक खाते में डलवाए जाने हैं। इस योजना से देश के 12 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। आत्मा प्रोजेक्ट के निदेशक देवी सिंह और उप निदेशक सोम राज नेगी ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों से रसायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती को अपनाने की बात कही। उन्होंने देसी गाय से प्राप्त हो रहे संसाधनों के लाभों से भी किसानों को अवगत कराया।
वहीं, जिलाधीश एवं जिला कृषि विभाग अध्यक्ष गोपाल चंद ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में किसानों को जानकारी दी। हालांकि प्रधानमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किन्नौर जिले के किसानों की कोई बात न हो पाई।
विज्ञापन
योजना के तहत लाभान्वित हो रही किसान कौशल्या देवी, चंद्र सिंह नेगी और राजीव कुमार ने बताया कि इस योजना से गरीब और छोटे किसानों को लाभ पहुंचेगा। सरकार की ओर से प्राप्त हो रही 6 हजार रुपये की राशि से खाद और दवाइयां खरीदने में भी मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने छोटे किसानों के यह योजना शुरू कर बेहतरीन काम किया है।