{"_id":"5c7174d9bdec224d04454ad5","slug":"155093945420-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरवा अस्पताल चिकित्सकों के नदारद होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरवा अस्पताल चिकित्सकों के नदारद होने से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार चिकित्सक तैनात, फिर भी नहीं मिलती स्वास्थ्य सेवाएं
नेरवा अस्पताल में अव्यवस्था लोगों ने एसडीएम से की शिकायत
तहसीलदार ने किया निरीक्षण, अस्पताल में मिला एक चिकित्सक
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा अस्पताल में लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां पर तैनात चिकित्सकों का नदारद रहना आम बात हो गई है। नेरवा तहसील के तहत करीब 20 हजार से अधिक आबादी इस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर है। लोगों ने इस संबंध में एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार नेरवा ने शनिवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में एक मात्र दंत चिकित्सक ही मौके पर मौजूद था।
मौजूदा समय में नेरवा अस्पताल में चार चिकित्सक तैनात हैं, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने उक्त मामले की शिकायत एसडीएम चौपाल से की। जिसके बाद एसडीएम चौपाल मुकेश रेपस्वाल ने शनिवार को तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा को मामले की जांच करने के आदेश दिए। मामले की जांच करने के लिए जब तहसीलदार अस्पताल पहुंचे तो दंत चिकित्सक जनरल ओपीडी अटेंड कर रहे थे। अस्पताल में तैनात अन्य तीन चिकित्सक नदारद थे।
लोगों के अनुसार ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अस्पताल से सभी चिकित्सक नदारद पाए गए हो। आठ जनवरी को नेरवा-देइया मार्ग पर दुर्घटना होने पर घायलों का प्राथमिक उपचार दंत चिकित्सक ने किया था। इस दुर्घटना में एक लड़की की मौत भी हुई थी। 15 फरवरी को नेरवा में दो दुर्घटनाएं हुई थीं। उस समय भी घायलों को उपचार देने के लिए अस्पताल में एक मात्र चिकित्सक मौजूद था। घायलों को पैरा मेडिकल स्टाफ ने उपचार दिया था। अस्पताल से इस प्रकार चिकित्सकों के गायब रहने से लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
खंड चिकित्सा अधिकारी नेरवा डॉ. सुनील नेगी के अनुसार नेरवा के सभी चिकित्सक कमीशन के पेपर देने के लिए गए हैं। कल तक एक चिकित्सक नेरवा पहुंच जाएगा। दंत चिकित्सक एमबीबीएस के समकक्ष हैं, वह जनरल ओपीडी देखने के लिए सक्षम हैं। वहीं तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने कहा कि एसडीएम चौपाल के आदेश पर उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल के कुछ दस्तावेजों की जांच की है। आगामी जांच के बाद रिपोर्ट एसडीएम चौपाल को सौंप दी जाएगी।