{"_id":"5c7174cfbdec22129c2db16f","slug":"155093944510-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिंकू नाला में फिर ग्लेशियर आने से बाधित हुआ एनएच पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिंकू नाला में फिर ग्लेशियर आने से बाधित हुआ एनएच पांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिंकू नाले के पास गिरा हिमखंड, एनएच बंद
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारें
एनएच बहाली के प्रयास जारी : डीके राघव
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के टिंकू नाले के पास शुक्रवार देर शाम पहाड़ी से हिमखंड आने से नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए बाधित हो गया। इससे जिले के हजारों लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। एनएच ठप होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की मशीनें और मजदूर बाधित एनएच को बहाल करने में जुट गए हैं।
किन्नौर जिले में बर्फबारी के बाद ग्लेशियरों के खिसकने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। इससे कई क्षेत्रों में जहां मार्ग बाधित हो गए हैं, वहीं कई इलाकों में बगीचों और पौधों को क्षति पहुंची है। शुक्रवार शाम को जिले के टिंकू नाला में बड़े पैमाने पर करीब 125 मीटर लंबा और 18 मीटर ऊंचा हिमखंड एनएच पर आ गिरा। इसके चलते एनएच पांच पर फिर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। शुक्रवार शाम को एनएच पर आए ग्लेशियर से बाधित हुए मार्ग के कारण एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मार्ग बाधित होने से शिमला और रिकांगपिओ की ओर वाहनों की पहिये पूरी तरह से थम गए हैं। वहीं परिवहन निगम द्वारा यात्रियों को ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा है। वहीं बाधित एनएच की सूचना मिलने पर सीमा सड़क संगठन ने यातायात बहाल करने के लिए चार मशीनों और करीब 80 मजदूरों को तैनात किया है।
सीमा सड़क संगठन के ओसी पोवारी डीके राघव के अनुसार टिंकू नाले में भारी भरकम हिमखंड आने से एनएच पांच बाधित हो गया है। एनएच बहाल करने के लिए मशीनें और मजदूर तैनात किए गए हैं। जल्द ही एनएच को बहाल कर दिया जाएगा।