फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर एनएच पांच पर पहाड़ी से गिरी चट्टानें, घंटों जाम से जूझते रहे लोग

रामपुर एनएच पांच पर पहाड़ी से गिरी चट्टानें, घंटों जाम से जूझते रहे लोग

Fri, 22 Feb 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
सफेद ढांक के पास दरकी
विज्ञापन

पहाड़ी, 4 घंटे बंद रहा एनएच
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे रास्ता बंद होने से लोग हुए परेशान
शहर की इंदिरा मार्केट से बाजार को जोड़ने वाला रास्ता भी धंसा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। रामपुर के साथ लगती सफेद ढांक में एनएच पांच शुक्रवार सुबह पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण बाधित हो गया। एनएच बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। ऐसे में स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। वहीं शहर की इंदिरा मार्केट से बाजार को जोड़ने वाला रास्ता भी धंस गया है, जिस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सफेद ढांक के पास पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने के कारण नेशनल हाईवे बाधित हो गया। ऐसे में सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण के मजदूर और मशीनें मौके पर पहुंचे और एनएच को बहाल करने में जुट गए। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्राधिकरण ने नेशनल हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया। इस संबंध में क्षेत्र के यशवंत शर्मा, विजय गोस्वामी, सतीश कुमार, ललित, पद्म देव, धर्मसेन, कश्मीरा नेगी, रोहित कुमार, पुरुषोत्तम, बंटी, भगवान नेगी, बुद्धि सिंह, अशोक कुमार, मंजीत, रमन, दुर्गा देव और रतन सहित अन्य लोगों के अनुसार यहां अभी भी पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से यहां पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। हालांकि यहां यह समस्या पहली बार पेश नहीं आई है, इससे पहले भी पहाड़ी से चट्टानें गिरने से कई हादसे होते-होते टले हैं। एनएच पर करीब 500 मीटर का दायरा खतरों से भरा है।
विज्ञापन

उधर, एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता पीसी नेगी के अनुसार सूचना मिलते ही प्राधिकरण के मजदूरों और मशीनों को तैनात किया गया। अब एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed