{"_id":"5c6ed85dbdec2273673678f1","slug":"15507683242-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-स्खलन से बाधित हुई जगोरी और कूट सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-स्खलन से बाधित हुई जगोरी और कूट सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूस्खलन से जगोरी और कूट सड़कें बाधित
आपात स्थिति में लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानियां
सड़कों को जल्द बहाल करने का प्रयास जारी : जेई
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भारी बारिश से 15/20 क्षेत्र की जगोरी और कूट सड़क में भारी भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया है। क्षेत्र की प्रमुख दोनों सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कूट और जगोरी पंचायतों के छात्रों को स्कूल और कालेज जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के छात्रों को पढ़ाई के लिए गानवीं और कॉलेज की पढ़ाई के किए ज्यूरी और रामपुर की ओर जाना पड़ता है। वहीं मरीजों को पीठ पर उठा कर अस्पताल तक पहुंचने को कई किलोमीटर दूर तक भी लाना पड़ता है। मार्ग बाधित होने से क्षेत्र में राशन सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही, जिस कारण ग्रामीणों को परेशानियां झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
भाजपा शक्ति केंद्र क्याव के अध्यक्ष दिलीप निल्टू, बूथ अध्यक्ष कूट गौतम सिंह, रोशन नेगी, जगोरी की पूर्व प्रधान कृष्णा मुखिया, बूथ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश, सुरेंद्र, मुकेश मेहता और सुंदर सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दस जमा एक और दो की पढ़ाई के लिए कई छात्र गानवीं और कॉलेज की पढ़ाई को ज्यूरी और रामपुर भी जाते हैं। सड़क बाधित होने से बसें न चलने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से दोनों सड़कों को जल्द बहाल करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के जेई चंद्र कश्मीरी ने बताया कि दोनों सड़कों पर पहाड़ी से चट्टानें और मलबा गिरा है, जिसे हटाने का कार्य चल रहा है। विभाग दोनों सड़कों को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास कर रहा है।