फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भरी बरसात में आग की भेंट चढ़ा एक मंजिला मकान

भरी बरसात में आग की भेंट चढ़ा एक मंजिला मकान

Thu, 21 Feb 2019 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
दलोग गांव में मकान राख, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
नुकसान का किया जा रहा आकलन : प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
तकलेच (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की नरैण पंचायत में वीरवार को एक मकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दलोग गांव के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान में लगी आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह करीब 9 बजे नरैण पंचायत के दलोग गांव में रमन कायथ की एक मंजिला दोघरी में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे जब बगीचे में बने इस घर से धुंआ निकलते हुए देखा तो वे तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुए। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक आग काफी भड़क चुकी थी और मकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। इस घटना में बागीचे में इस्तेमाल होने वाले औजार, स्प्रेपंप, पाइप, लकड़ी और घर के अंदर रखा घास आग की भेंट चढ़ गया है। दलोग गांव के ग्रामीणों ने आखिरकार आग पर काबू पाया और घर में बचा सामान बाहर निकाला।
विज्ञापन

दलोग गांव के प्रताप चौहान, सुधीर कायथ, जितेंद्र, लोकेंद्र ठाकुर, किशोरी भलूनी, सतीश ठाकुर, जोगिंद्र कायथ, राजेंद्र ठाकुर, इंद्रजीत कायथ, कर्म भलूनी, रामकृष्ण भलूनी, नरमलाल बुशैहरी और नरोतम भलूनी सहित अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की मुश्तैदी के चलते घर को पूरी तरह से जलने से बचाया गया। प्रभावित रमन कायथ और अन्य ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि दलोग गांव में एक घर में आग लगने की सूचना मिली है। संबंधित पटवारी को मौके पर भेजा जा रहा है, जो नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगा। प्रभावित परिवार को नियमों के मुताबिक उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed