फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर उठाई कार्रवाई की मांग

उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर उठाई कार्रवाई की मांग

Thu, 21 Feb 2019 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
आठवीं की परीक्षा में प्रथम आए
विज्ञापन

छात्र को मार्कशीट में बनाया ‘थर्ड’
वमापा तुनन का मामला, अभिभावकों ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत
आरोप: मार्कशीट से मेल नहीं खा रहे हैं छात्र की उत्तर पुस्तिका के अंक
अमर उजाला ब्यूरो
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। कुल्लू जिले की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुनन में अध्ययनरत एक छात्र की उत्तर पुस्तिका में कुछ और अंक हैं, जबकि मार्कशीट में कुछ और अंक हैं। ऐसे में छात्र ने आठवीं की वार्षिक परीक्षा में पहला स्थान पाया था, लेकिन स्कूली शिक्षकों ने उसे तीसरे स्थान पर दर्शा दिया है। शिक्षकों की इस लापरवाही को लेकर छात्र और उसके अभिभावकों में रोष का माहौल है। अभिभावकों ने पुलिस थाना ब्रौ में स्कूल प्रशासन और शिक्षकों की नाकामी को लेकर मामला दर्ज करवाया है। वहीं शिक्षा विभाग के निदेशक को भी इस बारे में पत्र लिखकर सूचित किया गया है। अभिभावकों ने इस मामले में संलिप्त शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार तुनन स्कूल के छात्र कविंद्र ठाकुर ने हाल ही में आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं दी थीं। इसके बाद 31 दिसंबर को वार्षिक परिणाम घोषित हुआ। इस परीक्षा में कविंद्र ने पहला स्थान पाया था, जबकि मार्कशीट में उसे तीसरे स्थान पर दर्शाया गया है। छात्र के पिता रणजीत ठाकुर गांव कटेर, तहसील निरमंड के अनुसार उनके पुत्र ने आठवीं कक्षा में पहला स्थान पाया था, लेकिन परिणाम में प्रथम और द्वितीय स्थान पर दो छात्राओं को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कविंद्र ने अंग्रेजी विषय में 25 में से 13 अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन शिक्षकों ने रिपोर्ट कार्ड में 4 अंक दिए हैं। इसी तरह सेकेंड टर्म में अंग्रेजी विषय में 35 में से 24 अंक प्राप्त किए, जिसे कार्ड में 10 अंक दिए गए हैं। चित्रकला में 35 में से 33 अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन अध्यापक ने 11 अंक दिए हैं। इसी तरह अन्य विषयों में भी सही अंकों के स्थान पर मन मुताबिक नंबर शिक्षकों द्वारा दर्शाए गए हैं। वहीं छात्र कविंद्र भी स्कूल जाने से मना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि छात्र की उत्तर पुस्तिका में कुछ और अंक हैं, जबकि मार्कशीट में कुछ और। शिक्षकों की कमी के चलते यह गलती हुई है। छात्र की मार्कशीट दुरुस्त कर दी गई है। उधर, थाना प्रभारी ब्रौ धर्मसिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed