{"_id":"5c6ed853bdec22738a475317","slug":"15507683144-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेज का हिस्सा क्षतिग्रस्त, कैंटीन और न्यू हॉल जाने वाला रास्ता बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेज का हिस्सा क्षतिग्रस्त, कैंटीन और न्यू हॉल जाने वाला रास्ता बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बारिश से रामपुर कॉलेज में डंगा ढहा
स्टेज का हिस्सा क्षतिग्रस्त, कैंटीन और न्यू हॉल जाने वाला रास्ता बाधित
छात्रावास को भी बना खतरा, छात्रों को सभागार में किया शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। बुधवार रात से हो रही बारिश के कारण पीजी कॉलेज रामपुर के बाक्सिंग रिंग के साथ लगा डंगा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं भूस्खलन के कारण कैंटीन और छात्रावास को जाने वाला रास्ता भी बाधित हो गया है। वहीं भूस्खलन से छात्रावास को भी खतरा बना हुआ है, जिसके चलते छात्रावास के छात्रों को कॉलेज सभागार शिफ्ट किया गया है।
लगातार हो रही बारिश से अब नुकसान होने लगे हैं। वीरवार सुबह पीजी कॉलेज रामपुर का एक डंगा ढह गया है। जिससे स्टेज का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। भूस्खलन से स्टेज सहित न्यू बिल्डिंग को भी खतरा पैदा हो गया है। कॉलेज में नए भवन के निर्माण के चलते स्टेज के पीछे लगी दीवार में दरारें आ गई थी, जिसे समय रहते ठीक नहीं किया गया। कालेज प्रबंधन ने यहां से छात्रों की आवाजाही को भी बंद कर दी थी। डंगा ढहने से न्यू हॉल का रास्ता भी पूरी तरह से बंद हो गया है। न्यू हॉल में इस समय इग्रो की कक्षाएं, साइंस लैब और छात्रावास के लिए पैदल रास्ता बाधित हो गया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन को पहले ही अवगत करवा दिया गया था, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने इस पर कोई गौर नहीं किया। इस भूस्खलन से छात्रावास का पैदल रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया है और छात्रावास को भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में कालेज प्रबंधन ने यहां पर रह रहे छात्रों को कालेज स्थित सभागार में स्थानांतरित किया है। कॉलेज प्राचार्य केसी कश्यप ने कहा कि भूस्खलन को लेकर संबंधित प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को सूचित किया जा चुका है। गिरे हुए डंगे को ठीक किया जाएगा। छात्रावास में रह रहे छात्रों को सुरक्षित सभागार में शिफ्ट किया गया है।