{"_id":"5c6ed850bdec2259b05bc9e1","slug":"155076831114-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा में एनएच पांच पर सामान्य नहीं हुआ यातयात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा में एनएच पांच पर सामान्य नहीं हुआ यातयात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकंडा में एनएच पांच पर सामान्य नहीं हुआ यातायात
बर्फबारी से फिसलन के चलते वाहन स्किड होने का बढ़ा खतरा
रामपुर के कई ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि से बागवान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर/कुमारसैन। मंगलवार रात से मौसम के बदले मिजाज से ऊपरी शिमला के लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। वीरवार को रामपुर और आसपास क्षेत्रों में पूरे दिन बारिश का दौर जारी रहा। वहीं नारकंडा-ओढी-मतियाना सड़क में बर्फ जमने से फिसलन बनी हुई है। ऐसे में वाहनों के स्किड होने की संभावना बढ़ने से यातायात सुचारु नहीं हो पाया है। रामपुर के कई ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बाद तकलेच में करीब 10 मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई। इन दिनों स्टोन फ्रूट्स के पौधों में फ्लावरिंग का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में बागवानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पांच नारकंडा में मंगलवार से निगम की बसों के पहिये थमे हुए हैं। हालांकि वीरवार को दोपहर बाद निजी वाहन और निजी बसें नारकंडा से होकर गुजरी। रामपुर से शिमला जाने वाली परिवहन निगम की बसों को दूसरे दिन भी वाया सुन्नी-बसंतपुर होकर भेजा गया। हालांकि एनएच विभाग द्वारा यातायात सुचारू करने के लिए सड़क से बर्फ हटा दी गई है, लेकिन मौसम खराब होने से सड़क पर फिसलन होने के चलते यातायात सामान्य नहीं हो पाया है। रामपुर और ननखड़ी के दुर्गम ग्रामीण रूटों पर भी निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई है। जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में तीन दिनों से मौसम के बदले मिजाज से शीतलहर से समूचे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
वहीं इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर डिपो गुरुबचन सिंह के अनुसार वीरवार को सड़क में फिसलन के चलते नारकंडा होकर निगम की बसों को नहीं भेजा गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी हाई अलर्ट को देखते हुए निगम की बसें रामपुर से वाया सुन्नी होकर भेजी गईं।