{"_id":"5c5c59d1bdec2253970c4653","slug":"15495562878-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 प्रतिशत ग्रामीण रूटों पर थमे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 प्रतिशत ग्रामीण रूटों पर थमे पहिये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। बुधवार शाम से क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश का क्रम जारी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिससे फिर एक बार शिमला संपर्क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। खड़ापत्थर में परिवहन निगम की दो बसें बर्फ में फंस गई हैं। बर्फबारी से उपमंडल के 60 प्रतिशत ग्रामीण रूटों पर निगम की बस सेवाएं ठप हो गई हैं।
शिमला-रोहड़ू मार्ग पर वाया खड़ापत्थर परिवहन की दो बसें भेजी गई थीं, जो खड़ापत्थर के पास फंस गई हैं। दिन भर मार्ग पर कोई भी बसें नहीं चली। वीरवार को भी दिन भर बर्फबारी और बारिश का क्रम चलता रहा। बर्फबारी से मार्ग पर फिसलन काफी अधिक हो गई है। जिसमें सफर जोखिम भरा हो गया है। निगम के रोहड़ू डिपो के अंतर्गत 60 प्रतिशत ग्रामीण रूटों में बर्फबारी के कारण बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अधिकांश रूट ऐसे हैं जहां पर निगम की बसें आधा सफर तय करके ही वापस आ रही हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि शिमला रूट वाया खड़ापत्थर पर वीरवार बस सेवा ठप हो गई है। बर्फबारी होने के कारण मार्ग पर फिसलन काफी अधिक है। जिसके कारण बसें लांग रूटों पर नहीं भेजी गई। ग्रामीण क्षेत्रों के 60 प्रतिशत रूटों पर भी बस सेवाएं नहीं चल रही हैं।
विज्ञापन