{"_id":"5c5470cebdec2273a74cfc15","slug":"15490378882-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में जल्द तैयार होंगी करोड़ों की सिंचाई योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में जल्द तैयार होंगी करोड़ों की सिंचाई योजनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। केंद्र सरकार की पीएमकेएसवाई (हर खेत को पानी) योजना के तहत रामपुर उपमंडल की तीन पंचायतों के हजारों लोगों को जल्द ही सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे जहां किसानों को बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन करने में मदद मिलेगी, वहीं उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी। क्षेत्र की भड़ावली, देवनगर और शिंगला पंचायत में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली दो सिंचाई योजनाओं का निर्माण शुरू हो गया है, जबकि एक का कार्य जल्द शुरू होगा।
रामपुर विकास खंड के तहत आने वाली भड़ावली पंचायत के किसानों के लिए नोगली खड्ड से मसारना, करेरी, कमलाऊ और थनोल उठाऊ सिंचाई योजना, देवनगर पंचायत के लिए ओडीगाड़ से खनेवली उठाऊ सिंचाई योजना और शिंगला पंचायत के खखरोला सिंचाई योजना का निर्माण होगा। इनमें से देवनगर और शिंगला पंचायत में बनने वाली योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जबकि भड़ावली पंचायत में बनने वाली योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। 5 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली इन सिंचाई योजनाओं के निर्माण के बाद क्षेत्र के किसान-बागवानों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। इन क्षेत्रों में सूखा होने के कारण किसान-बागवानों की जमीनें बंजर बनी हुई थी, लेकिन अब सिंचाई योजनाएं बनने से हजारों किसान-बागवान सब्जियां, फल और अन्य कृषि फसलें उगा सकेंगे।
आईपीएच विभाग रामपुर के एक्सईएन अजीत नेगी ने बताया कि 5 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से रामपुर की तीन पंचायतों में सिंचाई योजनाओं को निर्माण किया जा रहा है। विभाग ने दो योजनाओं का कार्य शुरू कर दिया है, जबकि एक योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई, जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, हिमाचल प्रदेश प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान के महासचिव दिनेश खमराल ने बताया कि केंद्र ने किसान-बागवानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 5 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सिंचाई योजना से तीन पंचायतों के हजारों किसानों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का इन योजनाओं की स्वीकृति के लिए आभार जताया है।