{"_id":"5c2a46e0bdec2256d22f805a","slug":"15462745599-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका को बेस्ट छात्रा तथा सुलक्षणा को बेस्ट खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका को बेस्ट छात्रा तथा सुलक्षणा को बेस्ट खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुलक्षणा को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कापुरस्कार
मांदल स्कूल में सालाना समारोह धूमधाम से आयोजित
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां से लूटी वाहवाही
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मांदल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उड़ान-2018 का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में विजयपाल सिंह दुल्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर प्रियंका को स्कूल की सर्वश्रेष्ठ छात्रा तथा सुलक्षणा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। समारोह में छात्रों ने पहाड़ी नाटी, किन्नौरी नृत्य, पंजाबी नृत्य, समूह गान, एकल गान सहित विभिन्न विषयों पर आधारित लघु नाटिकाओं का मंचन भी किया। स्कूल के प्रधानाचार्य भारत भूषण कोटवी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने पर प्रियंका, सुलक्षणा, रीतिशा दुल्टा, अनीता, सुलक्षणा, सुमित, आरती, अपेक्षा, राहुल, हरीश भागटा, अमन जोशी, ललिता, अनामिका, निटू, नीतिका, संतोष, राद्धिक, शिवानी, सृष्टि, करूणा, निखिल, तमन्ना, प्रीति, सूरज, सिद्धार्थ, धीरज, अमन, महक चौहान और साहिल को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एसएमसी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।