{"_id":"5c2a44eebdec2257282d437c","slug":"154627406110-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाकड़ी में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाकड़ी में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाकड़ी में ग्रामीण स्तरीय
क्रिकेट खेल स्पर्धा शुरू
विजेता टीम को 41 हजार, उपविजेता को मिलेंगे 21 हजार
करीब 60 टीमें इस दस दिवसीय प्रतियोगिता में ले रहीं हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। नवयुवक मंडल झाकड़ी की ओर से आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ झाकड़ी पंचायत उपप्रधान बीरबल कश्यप ने किया गया। नव युवक मंडल के सदस्यों ने मुख्य अतिथि और उनके साथ आए अन्य लोगों का फूलमालाओं से स्वागत किया। ग्रामीण स्तरीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्र से करीब 60 टीमें दमखम दिखाएंगी।
दस दिवसीय इस स्पर्धा में विजेता टीम को 41 हजार नगद की राशि और ट्रॉफी उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की नगद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। सीमित ओवरों की यह प्रतियोगिता सिरमौरी गेंद से खेली जाएगी। मुख्य अतिथि बीरबल कश्यप ने ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं की खेल प्रतिभा निखारने के प्रयासों ले लिए जागृति नवयुवक मंडल की सराहना की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रह कर समाज परिवार और देशहित में आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर नाथपा-झाकड़ी विस्थापित कल्याण समिति के प्रधान भगत राम भारती, कोषाध्यक्ष जीवा नंद शर्मा, पंचायत सदस्य देवी दयाल, जागृति नवयुवक मंडल के प्रधान दलीप कौशल, उपप्रधान रविंद्र नेगी, सचिव जीतू कौशल, रवि, दीपक कुमार और राजेंद्र सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।