{"_id":"5c2a44e4bdec2257043b83ed","slug":"154627405114-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली से दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली से दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए महिलाओं ने सड़क पर रैली निकाली। महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे लगा संदेश दिया। सोमवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय बदरेल ने की। अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग ने एसडीएम कार्यालय से बाजार होते हुए कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर तक जागरूकता रैली निकाली।
इस रैली को उपमंडलाधिकारी रामपुर नरेंद्र चौहान ने कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली छात्राओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शहर भर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूकता रैली निकाली। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर अजय बदरेल ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में रामपुर परियोजना की ओर से अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों की निगरानी ग्राम स्तर पर पंचायत प्रधानों की अध्यक्षता में बनाई गई विलेज टॉस्क फोर्स के माध्यम से की जा रही है। खंड स्तर पर उपमंडलाधिकारी रामपुर की अध्यक्षता में ब्लॉक टॉस्क फोर्स के माध्यम से इस कार्यक्रम की निगरानी की जा रही है। कार्यक्रम में नीरथ और देवनगर गांव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक वृत्त रामपुर राधा नेगी, प्रोमिला, सुमित्रा बिष्ट और पार्वती सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।