फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए कमेटियां की जाएगी गठित : राठौर

बूथ स्तर पर गठित की जाएंगी कमेटियां

Tue, 01 Jan 2019 01:37 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ठियोग-कुमारसैन युकां कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एआईसीसी के सदस्य दीपक राठौर ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। कुमारसैन में आयोजित बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर दीपक राठौर ने लोक सभा चुनावों की तैयारियों के लिए युकां कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं में नशे की बढ़ रही प्रवृत्ति पर चिंता जताई। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि नशे के खात्मे के लिए प्रशासन और पुलिस को युवा कांग्रेस सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने युवाओं को शक्ति प्रोजेक्ट से जोड़ने का भी आग्रह किया। बैठक में बीते दिनों तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर पार्टी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी जिस प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी, ठियोग-कुमारसैन से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जीत मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर ठियोग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बलदेव कंवर, सुरेंद्र चौहान, प्रवीण वर्मा, हेमंत वर्मा, बलविंद्र कंवर, पूजा सिम्टा, राजेश शर्मा, राजीव शर्मा, चेतन चौहान, डिंपल वर्मा, मदन शर्मा, अमित सिंघा, महेश्वर और सुनील राज सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed