फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एंजेल को बेस्ट गर्ल के खिताब से नवाजा

एंजल को मिला बेस्ट गर्ल का खिताब

Sat, 29 Dec 2018 10:58 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दलाश (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर च्वाई में सालाना समारोह की धूम रही। समारोह में समाजसेवी इंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर प्रदीप चौहान और सुरजीत चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि इंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समारोह में एंजल को बेस्ट गर्ल के खिताब से नवाजा गया। एंजल ने विज्ञान मॉडल में विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर तक चमकाया है।

छात्राओं ने सरस्वती वंदना से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर समा बांधा। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गाने पेशकर धमाल मचाया। बच्चों ने एकल गान, समूह गान, पहाड़ी और किन्नौरी नाटी पेश करके अपनी पारंपरिक संस्कृति को संजोए रखने का संदेश दिया। बच्चों की ओर से प्रस्तुत ‘मां-बाप से बड़ा न कोई’ नाटक ने खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय के छात्रों ने योग क्रियाएं दिखाकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में आम नागरिक की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने साल भर की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहीं समारोह में पीयूष, अनुराग, मीनल, कनिका, मधुसूदन, क्षितिज, दिव्या, एंजल, कुलदीप, डेविड, दीपिका, कमलेश, रितिका, काव्या, प्रतीक, हर्ष, मुस्कान, प्रणव, लक्की, मोहित, रिधिमा और रिवान समेत कई अन्य बच्चों को नवाजा गया। इस अवसर पर कमली देवी, संगत राम, राजकुमार, अनुराधा ठाकुर, आत्मा राम, सीता राम, गुलाब ठाकुर, गीता ठाकुर, लता, तारा चंद, सचिन सूद, विनोद, रणवीर, चमन, योगिंद्र, पवन, प्रीति, रोशना, मंजू, अंजू, सपना और सतपाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed