{"_id":"5c265348bdec2256d22f7ce4","slug":"154601559214-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल और शबनम बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल और शबनम बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महासू के सालाना समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। समारोह में मानवाधिकार आयोग शिमला के एएसपी बीएस नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश चौहान और प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का आगाज किया। स्कूल के अतुल और शबनम को श्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया।
वार्षिक समारोह में प्रधानाचार्य प्रकाश चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर वर्ष भर की गतिविधियों का ब्योरा मुख्यातिथि और अभिभावकों के समक्ष रखा। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांधा। छात्र-छात्राओं ने महासू की नाटी, पहाड़ी, हिंदी, पंजाबी और किन्नौरी गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्कूल की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण को लेकर नाटक प्रस्तुत करके महिला उत्थान का संदेश दिया। मुख्यातिथि बीएस नेगी विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं खेलकूद, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों में प्रिंस, तेजस, हर्षिता, प्रियंका, कविता, तनुजा, अंकिता, बसंत, शबनम, नंदा, साया, दीक्षित, सृष्टि, दीपा, शांति, शीतल, प्रियंका रांगटा और अंकिता मनसैक सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन