फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   डेज दर्जन टूटने के बाद तेरह घंटे बाद जागी सरकार

तोड़फोड़ के 13 घंटे बाद जागी सरकार

Fri, 28 Dec 2018 11:34 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
डेज दर्जन टूटने के बाद तेरह घंटे बाद जागी सरकार

अमर उजाला ब्यूरो।

विज्ञापन

रोहड़ू। बुधवार शाम को कुछ लोगों को रोहड़ू बाजार में एक घर की ऊपरी मंजिल पर गोवंश के अवशेष मिले। मामला आग की तरह फैल गया। लोग रात को ही बाजार में जुटना शुरू हो गए। करीब 11 बजे सब्जियों की रेहड़ी-फड़ियों में तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद रात भर कुछ लोग वाहनों में घूमते रहे। सूत्र बताते हैं कि पुलिस-प्रशासन को रात को ही सूचना मिल गई थी, इसके बावजूद सुरक्षा के कडे़ प्रबंध नहीं किए गए।

रेहड़ी-फड़ी में तोड़फोड़ के करीब 13 घंटे बाद सरकार जागी। आसपास के थानों और शिमला से पुलिस बल पहुंचा, लेकिन नाकाफी था। हालांकि बुधवार रात नौ बजे ही सोशल मीडिया पर गोवंश के अवशेष मिलने की घटना वायरल हो चुकी थी। सरकार का खुफिया तंत्र सक्रिय था, लेकिन सुबह भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाए।
विज्ञापन


बुधवार रात को पुलिस के चंद जवान ही गश्त पर थे। सुबह रोहडू, जुब्बल, चिड़गांव के थानों से पुलिस के जवान रात को ही रोहडू बुला लिए गए। सुबह तक पुलिस के केवल तीस से चालीस जवान ही मौके पर थे। जबकि भीड़ तीन हजार के आस पास पहुंच चुकी थी। स्थानीय पुलिस व प्रशासन की ओर से रात को ही सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुकी थी। शिमला से पुलिस के करीब चौबीस जवाब सुबह ग्यारह बजे के बाद रोहडू पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय तक भीड़ बेकाबू हो चुकी थी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि तेरह घंटे तक सरकार ने मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया। अब पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जा रहे हैं। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा का कहना है कि आस-पास के सभी थानों से पुलिस के जवान रात को ही बुला दिए गए। सुबह शिमला से भी एक बटालियन पहुंच चुकी थी। अभी दो बटालियनें यहां पहुंच चुकी हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

बाजार में लगे गो रक्षा के नारे
बाजार में गो रक्षा के नारे लग रहे थे। भीड़ का एक बड़ा हिस्सा चुन-चुन कर दुकानों में तोड़फोड़ कर रहा था। इसी भीड़ के बीच पांच लोग दूसरे समुदाय के भी शामिल थे। वह भी गो रक्षा के नारे लगाते भीड़ में देखे गए। हालांकि इसके पीछे असली कारण क्या रहा होगा इसका कोई खुलासा करने को तैयार नहीं है।


तोड़-फोड़ करने वाले 20 लोगों पर केस दर्ज
पुलिस ने रोहडू बाजार में तोड़-फोड़ करने वाले करीब बीस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। अभी अन्य लोगों की वीडियो व फोटो से पहचान की जा रही है। अभी तक पुलिस की ओर से कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed