फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पीटीए शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर लगाए हिटलरशाही के आरोप

सरकार ने नहीं लिया फैसला तो सड़कों पर उतरेंगे

Fri, 28 Dec 2018 12:07 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन

रोहड़ू। प्रदेश अनुबंध पीटीए शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार पर हिटलरशाही रूख अपनाने का आरोप लगाया है। पीटीए शिक्षकों ने नियमितीकरण के लिए सरकार को 31 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। जनवरी में पीटीए शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष बोविल ठाकुर और उपाध्यक्ष ठाकुर मधुबाला भंडारी ने संयुक्त बयान में अनुबंध पूर्ण कर चुके शिक्षकों को नियमित न करने पर हैरानी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक ही अनुबंध नीति होने के बावजूद सरकार नियमित न करके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। बोविल ठाकुर ने कहा है कि एक तरफ सरकार एसएमसी पर भर्ती को फिर से शुरू कर रही है। दूसरी ओर हमारे तय नियमितीकरण को रोककर हिटलरशाही का प्रमाण दे रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 31 दिसंबर तक पीटीए शिक्षकों का नियमितीकरण नहीं किया गया तो पीटीए शिक्षक अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर भी उतरने से गुरेज नहीं करेंगे। जिसके लिए पूरी तरह से शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार जिम्मेवारी होगी। पीटीए शिक्षक 6 जनवरी को बिलासपुर में एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन करेंगे। जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed