फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   खनेरी अस्पताल की ओपीड़ी को जोडने वाली सड़क हुई बंद

पाइप लाइन फटने से धंसा डंगा

Fri, 28 Dec 2018 11:35 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में गुरुवार सुबह आईपीएच विभाग की पाइप लाइन टूटने से एनएच का डंगा गिर गया है। डंगे के मलबे से अस्पताल की ओपीडी के लिए जाने वाली सड़क अवरुद्ध होने से लोग काफी परेशान हुए। डंगा ढहने से गिरे मलबे के कारण अस्पताल मार्ग पर खड़ी 108 और 102 एंबुलेंस गाड़ियों को भी हल्का नुकसान पहुंचा है। जिस समय यह डंगा गिरा उस समय इस सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

गौरतलब है कि एनएच-5 से होते हुए अस्पताल को पानी मुहैया करवाने के लिए आईपीएच विभाग की पाइप लाइन गुजरती है। इस पाइप लाइन के फटने के कारण पानी का लगातार रिसाव हो रहा था। पानी डंगे में रिसता रहा और डंगा धंस गया। ऐसे में सारा मलबा अस्पताल की ओपीडी से जोड़ने वाली सड़क पर फैल गया। मलबा गिरने से सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दी। लोनिवि की तरफ से जेसीबी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने इस सड़क को कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया। यह मार्ग 7 घंटे तक बंद रहा। इस अंतराल में अस्पताल पहुंचे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस संबंध मेें कार्यवाहक एमएस डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि पाइप लाइन फटने से डंगा गिरा और सारा मलबा अस्पताल की सड़क पर फैल गया। इसकी जानकारी लोनिवि को दी गई। विभाग ने मौके पर पहुंच कर मार्ग को बहाल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed