फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तकनीकी कर्मियों पर भी पड़ रही अतिरिक्त कार्य की मार

तकनीकी कर्मियों पर भी पड़ रही अतिरिक्त कार्य की मार

Wed, 26 Dec 2018 09:43 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
रात आठ बजे के बाद नहीं होगा कोई भी कार्य
विज्ञापन

विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक में लिया गया फैसला
स्टाफ की कमी, तकनीकी कर्मचारी संभाल रहे अतिरिक्त कार्यभार
अगर कोई हादसा पेश आया तो प्रबंधन वर्ग होगा जिम्मेवार : यूनियन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। प्रदेश विद्युत बोर्ड में स्टाफ के अभाव के कारण तकनीकी कर्मचारी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। ऐसे में यदि कोई हादसा पेश आता है तो उसके लिए सीधे तौर पर विद्युत बोर्ड प्रबंधन वर्ग जिम्मेवार होगा। विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने सरकार और प्रबंधन वर्ग को चेताया है कि रात 8 बजे के बाद कोई भी कार्य नहीं होगा। यूनियन ने कहा कि यदि सरकार और बोर्ड प्रबंधन कर्मचारियों की भर्ती करती है तो लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी।
प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक रामपुर में इकाई अध्यक्ष कृष्ण कायथ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उप इकाई सराहन, रामपुर, ननखड़ी और तकलेच से आए कर्मचारियों ने भाग लिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सब डिवीजन के सेक्शन में काफी पद खाली पड़े हैं। टीमेट, लाइनमैन, एएलएम के पास आठ-आठ ट्रांसफार्मरों का काम है। वहीं फोरमेन, जेई जैसे कर्मचारियों को भी फ्यूज लगाने का कार्य खुद करना पड़ रहा है। यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कायथ ने कहा कि कोई तकनीकी कर्मचारी रात आठ बजे के बाद अपनी सेवाएं नहीं देगा। यदि ऐसे में कोई हादसा पेश आता है तो उसके लिए सीधे तौर पर विद्युत बोर्ड प्रबंधन जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कायथ, उप प्रधान जवाहर नेगी, रणवीर, गोपाल ठाकुर, सचिव ठाकुर सेन ठाकुर, सतपाल मेहता, प्यारे लाल सहित यूनियन के अन्य सदस्यों के अनुसार बोर्ड प्रबंधन को फिर से मस्ट्ररोल में डेलीवेज में 90 दिनों का फार्मूला लाना होगा तभी बोर्ड सेक्शन में कार्य को सुचारु रूप से चला सकते हैं। इस संबंध में केंद्रीय कार्यकारिणी के समक्ष भी मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed