फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लालसा में सालाना समारोह में नवाजे होनहार

लालसा में सालाना समारोह में नवाजे होनहार

Wed, 26 Dec 2018 09:40 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
लालसा में सालाना समारोह में नवाजे होनहार
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही
मुख्य अतिथि ने बच्चों से नशे से दूर रहने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
डंसा (रामपुर बुशहर)। राजकीय उच्च विद्यालय लालसा में सालाना समारोह की धूम रही। समारोह में लालसा पंचायत प्रधान रामकुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। मुख्य अध्यापिका सरिता गौतम ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट सभी लोगों के समक्ष पेश की, जिसे सभी ने खूब सराहा।

समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। छात्रों ने लोक नृत्य, पंजाबी, राजस्थानी और फिल्मी गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने होनहार छात्रों को बधाई दी और जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने को प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। मुख्यातिथि ने अभिनव शर्मा, सुनिधि शर्मा, मोनिका, अंशिका, आरती वर्मा, गीतांजलि, गौरव, जय वर्मा, राखी शर्मा और आंचल शर्मा सहित कई अन्य मेधावियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान नेक राम शर्मा, समिति सदस्य चरण दास, उपप्रधान तुला राम शर्मा और दुष्यंत कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed