फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   परीक्षाओं का दौर जारी, विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

परीक्षाओं का दौर जारी, विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

Wed, 26 Dec 2018 09:40 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
कल्याणपुर मेें बिजली के अघोषित कट बने आफत
विज्ञापन

करीब एक महीने से उपभोक्ता झेल रहे हैं काफी परेशानी
परीक्षाओं का दौर जारी, पढ़ाई हो रही है प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। शहर के साथ लगते कल्याणपुर और पीपटी में बिजली के अघोषित कटों से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बीते एक माह से शाम ढलते ही बिजली गुल हो जाती है। इसके चलते लोगों को घर के कामकाज निपटाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं इन दिनों विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं, ऐेसे मेें बिजली गुल होने से उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कतें आ रही हैं।
कल्याणपुर निवासी अनिता शर्मा, पुरुषोत्तम भैक, प्रदीप नेगी, भारती, दिपेश महाजन और बलदेव के अनुसार करीब एक माह से बिजली के कटों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोजाना शाम ढलते ही बिजली गुल हो जाती है। इसके चलते कड़ाके की ठंड में जहां घर के कामकाज निपटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विद्यार्थियों का आजकल परीक्षाओं को दौर चला हुआ है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। जब इस समस्या बारे में विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को अवगत करवाया गया तो बोर्ड द्वारा कर्मचारी न होने का हवाला दिया जा रहा है। ऐसे में उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। यदि समय रहते समस्या दूर नहीं की गई विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और विद्युत बोर्ड से जल्द से जल्द बिजली की सुचारु आपूर्ति देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध मेें बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता तनुज गुप्ता के अनुसार कर्मचारियों की कमी और इस क्षेत्र में ओवर लोडिंग के कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं। समस्या को हल करने के लिए जल्द ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed