फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नावी गांव में पेयजल किल्लत लोग परेशान

नावी गांव में पेयजल किल्लत लोग परेशान

Wed, 26 Dec 2018 09:40 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण से टूटी पेयजल लाइन
विज्ञापन

नावीं गांव में लोग एक साल से खड्ड का पानी पीने को मजबूर
अधिकारियों पर लगाया समस्या की अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। ढांव गांव पंचायत के नावीं गांव में लोग पेयजल किल्लत से काफी परेशान हैं। पानी की लाइनें टूटने के बाद ग्रामीण एक साल से खड्ड का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि समस्या के संबंध में कई बार आईपीएच के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, बावजूद इसके अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बुधवार को इसी मुद्दे को लेकर गांव के लोगों ने आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, विपन लाल, चंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेश, दिनेश, राजिंद्र सिंह, पृथ्वी राज, प्यारे नाथ, चमन लाल, मोहन सिंह वर्मा, सुरेश कुमार, कृष्ण लाल, बलविंद्र, राजेश कुमार, कमल सिंह, बुला राम, नेक सिंह, प्रेम नाथ, प्रदीप कुमार, पृथ्वी राज चौहान, जय और सुंदर सिंह के अनुसार नावी गांव की पेयजल लाइन एक साल पहले सड़क बनाते समय क्षतिग्रस्त हो गई थी। गांव के करीब तीस परिवारों की समस्या को कोई नहीं सुन रहा है। विभाग के कर्मचारी भी लोगों की समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। गांव में यदि कोई छोटी आगजनी की घटना हो जाए तो पानी का सहारा तक नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री को ज्ञापन भेज कर समस्या के समाधान का आग्रह किया है। वहीं इस संबंध में आईपीएच के अधिशासी अभियंता एसपी शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। पाइप सड़क निर्माण के दौरान टूटी होगी। यदि लोगों को पानी नहीं मिल रहा तो इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed