{"_id":"5c23a7dabdec2256a931c0e0","slug":"154584063517-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को नौतोड़ का हक दिला कर रहेगी : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को नौतोड़ का हक दिला कर रहेगी : नेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्रों के लोगों
को नौतोड़ का दिलाएंगे हक
पूह ब्लॉक कांग्रेस की बैठक मेें बोले विधायक नेगी
आरोप, सीएम के वक्तव्य लोगों को गुमराह करने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पूह ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक में फैसला लिया गया कि कांग्रेस जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को नौतोड़ का हक दिला कर रहेगी। इसके लिए चाहे कानूनी लड़ाई लड़नी पड़े पार्टी पीछे नहीं रहेगी। पूह में संपन्न बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक जगत सिंह नेगी ने की। पूह ब्लॉक मीडिया प्रभारी तेजस्वी नेगी ने कहा कि इस बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा शासन में जिला किन्नौर के विकास पर ग्रहण लग गया है। कमेटी के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, गांव के मुख्य समस्याओं को ग्राम स्तर पर ही हल करने, विकास के कार्यों की देखरेख करने, ग्राम स्तर पर कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने, ईमानदारी, लगन और मेहनत से पार्टी के कार्यों को करने पर बल दिया।
विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। हमारा संकल्प जिला किन्नौर को भाजपा मुक्त जिला बनाना है। जनजातीय क्षेत्रों का ज्वलंत मुद्दा नौतोड़ मामला है। इन क्षेत्रों में नौतोड़ वन संरक्षण अधिनियम 1980 की अवधि 2 दिसंबर को समाप्त हो गई है, लेकिन प्रदेश सरकार इस अवधि को बढ़ाने के लिए ठोस निर्णय नहीं ले रही है। नौतोड़ मामला विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी उठाया था। मुख्यमंत्री ने सदन में जो वक्तव्य दिए, वे जनजातीय क्षेत्रों को गुमराह करने वाले थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, पूह ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार, चंद्र गोपाल नेगी, डीके साना, निर्मल नेगी, नरेश नेगी, सुरेश बोरिस और पूह ब्लॉक के सभी बीसीसी अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।