{"_id":"5c23a7d3bdec2256bc429524","slug":"154584062810-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श संस्कृत कालेज में एनएसएस का शिविर आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श संस्कृत कालेज में एनएसएस का शिविर आरंभ
विज्ञापन
स्वयंसेवी रैली निकालकर
बताएंगे स्वच्छता का महत्व
आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में एनएसएस शिविर शुरू
आईटीआई संस्थान के प्राचार्य ने किया शिविर का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। हिमाचल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय परिसर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया है। इस दौरान आईटीआई संस्थान के प्राचार्य कार्तिक ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। रैलियां निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान नंडला ग्राम के दुर्घटना प्रभावित परिजनों के सदस्यों गीता देवी, प्रिया एवं सनम को 26 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुदेश गौतम भी विशेष रुप से उपस्थित रहे।
कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्नेहलता भारद्वाज ने बताया कि सहायता राशि एनएसएस स्वयंसेवियों एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से 26 हजार की राशि एकत्र की गई थी। जिसमें जांगला बाजार, चिड़गांव बाजार एवं बडियारा बाजार के दुकानदारों ने विशेष सहयोग दिया। इस राशि को एकत्र करने के लिए स्वयंसेवी श्रुति, रूचिला, पूजा, अमनदीप, शिवानी सुनीता, प्रज्ज्वल, अखिल, शुभम और ऋत्विक ने प्रयास किए। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवी सेरीबासा के अग्नि पीड़ितों के सहयोग के लिए भी धनराशि एकत्र करेंगे।