फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   उछड़ पाछड़ रस्म के साथ कठासू में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपंन

हथियारों से सुसज्जित देवलुओं ने वाद्य यंत्रों की धुनों पर किया नृत्य

Wed, 26 Dec 2018 10:55 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। महासू देवता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मंगलवार को देवताओं की विदाई रस्म उछड़ पाछड़ के साथ संपन्न हो गया है। देवताओं की विदाई से पूर्व रास मंडल बनाकर देवलु पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर दिन भर नाचते रहे। कार्यक्रम के समापन के साथ ही सभी देवता अपने-अपने मंदिरों में वापस लौट गए हैं।
कठासू में तीन दिनों से चल रहा महासू देवता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से मंगलवार को संपन्न हो गया है। मंगलवार को सुबह नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में रास मंडल बनाया गया। सबाड़ से देवता सबाड़सू महाराज, उत्तराखंड से बौठा महासू (ढोरिया), उत्तराखंड से देवता बाशिक महाराज (ढोरिया), ठडियार से देवता पवासी, रांईगी से देवता शेड़कुलिया, बटाड़ से देवता महासू, खोणी से देवता महासू देवता की उपस्थिति में देवलु रास मंडल में प्रवेश कर तलवारें लहराते हुए नाचते रहे। देवलुओं के साथ-साथ देवताओं ने भी जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हथियारों से सुसज्जित देवलुओं का पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नृत्य रहा। मेजबान देवता महासू कठासू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी देवताओं और उनके साथ आए देवलुओं को विदाई दी।
विज्ञापन

महासू देवता के बजीर अनिल मेहता, भंडारी शशि दानसिंगटा, नंबरदार प्रताप राजटा और देवता के गूर गुलट राम राजटा के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। सभी मेहमान देवता अपने-अपने स्थानों को वापस लौट गए हैं। महासू देवता अपने नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed