फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ में स्टॉफ का टोटा

विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ में स्टाफ का टोटा

Mon, 24 Dec 2018 05:42 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 Dec 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन

रमेश नेगी

विज्ञापन

रिकांगपिओ(किन्नौर)। विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ में स्टाफ की भारी कमी चल रही है। रिकांगपिओ के अधीन करीब 83 अधिकारियों और कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। बोर्ड के लिए 284 पद स्वीकृत हैं और मौजूदा समय में 201 अधिकारी और कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।
आगामी समय में यदि बर्फबारी ज्यादा हुई तो किन्नौर के लोगों को बिजली की समस्या से दो चार होना पड़ेगा। विद्युत विभाग के तीन विंग किनौर में कार्यरत हैं, जिसमें उत्पादन और परियोजना विंग भावानगर में स्थित है। तीसरा विंग ऑपरेशन जो कि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में है। इस विंग का कार्य लोगों तक बिजली पहुंचाने और बिल एकत्रित करने सहित रखरखाव का रहता है। ये पद जिले के उपमंडल पूह, सांगला, रिकांगपिओ, टापरी और भावानगर में रिक्त पड़े हैं। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में एसडीओ का एक पद, हेड डॉफ्टमैन का एक पद, लिपिक के सात पद, चौकीदार और चपरासी के दो-दो पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन जगदीश चंद नेगी ने बताया कि विभाग ने सरकार को रिक्त पदों को लेकर पत्राचार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed