फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तीन दिन बाद यातायात के लिए बहाल हुए एनएच पांच

तीन दिन बाद यातायात के लिए बहाल हुए एनएच पांच

Mon, 24 Dec 2018 01:05 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद एनएच पांच यातायात के लिए बहाल
विज्ञापन

भूस्खलन के कारण शासो के पास बाधित हुआ था नेशनल हाईवे, पूह और काजा के लोगों ने ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला(किन्नौर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर यातायात के लिए बहाल हो गया है। शासो के पास शुक्रवार से बाधित मार्ग रविवार दोपहर बाद यातायात के लिए बहाल हो पाया। यहां भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई था। एनएच बहाल होने के बाद जिले के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
शुक्रवार दोपहर को किन्नौर जिले के शासो के पास पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के खिसकने से नेशनल हाईवे पांच वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया था। एनएच बाधित होने से शिमला रिकांगपिओ, पूह खंड की 24 पंचायतों और काजा की ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। मार्ग बाधित होने से एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी थी, जबकि पूह काजा की ओर सवारियों को ट्रांसमिट कर भेजा गया। सूचना मिलते ही एनएच को बहाल करने के लिए सीमा सड़क संगठन ने चार मशीनें और 40 मजदूरों को तैनात कर दिया। सीमा सड़क संगठन ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए रविवार दोपहर तक बाधित एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने बताया कि नेशनल हाईवे पांच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी ने कहा कि अब जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह काजा की तरफ निगम की बसों सहित बड़े छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। अब पूह काजा से शिमला की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed