फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शिंगला, झाकड़ी से हेलिकॉप्टर सेवा जल्द शुरू होगी शुरू

शिंगला, झाकड़ी से हेलिकॉप्टर सेवा जल्द शुरू होगी शुरू

Fri, 11 May 2018 07:38 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
शिंगला, झाकड़ी से हेलिकॉप्टर सेवा जल्द शुरू होगी शुरू
हेलीपैड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के शिंगला और झाकड़ी हैलीपैड से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए सरकार ने कसरत शुरू कर दी है। झाकड़ी और शिंगला हैलीपैड का केंद्रीय टीम वीरवार देर शाम को दौरा कर लौट गई है। टीम ने दोनों हैलीपैडों पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं देने की सिफारिश की है, ताकि हेलिकॉप्टर से सफर करने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
टीम में नागरिक उड्डयन मंत्रालय से कै. आशुतोष, इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी के राजेश वर्मा, पर्यटन विभाग की कमल ठाकुर, पुलिस, लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे। हैलीपैड का जायजा लेने आई केंद्रीय टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। टीम ने हैलीपैडों के डंगों को पक्का करने का सुझाव दिया। टीम चाहती है कि नियमित रूप से शुरू की जाने वाली हेलिकॉप्टर उड़ानों के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। इसके अलावा सुझाव दिया गया है कि दोनों हैलीपैडों के आसपास पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि आपात स्थिति में कोई परेशानी न हो। इसके तहत हैलीपैड के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने, पर्यटकों के खाने पीने के लिए की व्यवस्था करने को कहा। शिंगला और झाकड़ी हैलीपैड से विश्व मानचित्र पर अपनी खासी पहचान बनाने वाले शिमला और मनाली पर्यटन स्थलों के लिए उड़ाने उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा मनाली और शिमला से दोनों हैलीपैडों के लिए उड़ानें होंगी। माना जा रहा है कि जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के अन्य पर्यटन स्थलों के लिए भी भविष्य में हेलिकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध की जाएंगी।
विज्ञापन


शिमला, मनाली के लिए होगी उड़ान : निपुण
एसडीएम रामपुर निपुण जिंदल ने मामले की पुष्टि की है। उनका कहना है कि शिंगला और झाकड़ी हैलीपैड से देश, विदेश के पर्यटकों के लिए शिमला और मनाली के लिए उड़ाने शुरू की जानी है। कहा कि केंद्रीय दल शिंगला और झाकड़ी हैलीपैड का दौरा कर लौट चुका है। इस दल ने हैलीपैड की सुरक्षा बढ़ाने और पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया है। इसके अलावा हैलीपैडों के डंगों को मजबूत बनाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed