{"_id":"5a16b84c4f1c1b78548bec81","slug":"151511438412-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवियों ने की रास्ते की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवियों ने की रास्ते की सफाई
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव में एनएसएस का 7 दिवसीय विशेष शिविर वीरवार को संपन्न हो गया। शिविर के समापन अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयचंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य रोशन जसवां ने बताया कि शिविर में 16 छात्र और 28 छात्राओं ने भाग लिया।
सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने बड़ागांव स्कूल परिसर, गांव के रास्तों की साफ सफाई के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशे की कुप्रवृत्ति के बारे में जागरूक किया। मुख्यातिथि ने शिविर में भाग ले रहे स्वयं सेवियों को भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं की भागीदारी अहम भूमिका निभाती है। समापन अवसर पर देविंदर वर्मा, नीलू रानी सहित स्कूल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन