{"_id":"5bb6443b867a554502754611","slug":"141538671675-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर से स्वच्छता में थानाधार पंचायत का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर से स्वच्छता में थानाधार पंचायत का डंका
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाधार पंचायत को मिली नौ लाख पुरस्कार राशि
महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता मिशन के तहत किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा विकास खंड की थानाधार पंचायत ने स्वच्छता में फिर से अपनी पैठ जमाई है। पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार के तौर पर 5 लाख रुपये की राशि जीती है। इससे पहले जिला ग्रामीण विकास एजेंसी बिलासपुर ने अप्रैल माह में जिले की 11 पंचायतों का दौरा किया, जिसमें सबसे साफ सुथरी पंचायत थानाधार रही। पंचायत ने स्वच्छता में 94 अंक प्राप्त किए थे और 4 लाख का पुरस्कार जीता था। अब थानाधार पंचायत राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला का प्रतिनिधित्व करेगी।
थानाधार पंचायत प्रधान अमरसिंह नलवा ने बताया कि इस पंचायत को साफ -सुथरा रखने में ग्राम पंचायत थानाधार, महिला मंडल, युवक मंडल, बाजार समिति और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रत्येक निवासी का सामूहिक प्रयास है। पंचायत उन लोगों की आभारी हैं, जो आसपास के इलाकों से आते हैं और स्वच्छता बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे पहले भी जिला ग्रामीण विकास एजेंसी बिलासपुर ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत थानाधार को सबसे स्वच्छ पंचायत चुना है। स्वच्छता के लिए थानाधार पंचायत ने शिमला में पहला स्थान प्राप्त कर चुकी है। पंचायत ने कुल मिलाकर नौ लाख रुपये की राशि जीती है।
ई रिक्शा की मदद से पंचायत का कचरा इकट्ठा किया जाता है और ई रिक्शा चलाने वाली प्रदेश की यह पहली पंचायत है। पंचायत के खलावन में कचरा कलेक्शन सेंटर बनाया गया है, जहां जैविक और अजैविक कचरे को नष्ट किया जाता है। बीडीओ नारकंडा पूनम ने बताया कि थानाधार पंचायत को प्रशासनिक प्रभाग शिमला ने सबसे स्वच्छ ग्राम पंचायत के रूप में चुना है। वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार के रूप में 9 लाख रुपये की राशि जीती है।