{"_id":"5aca21cb4f1c1b9b6b8b466b","slug":"141523196363-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर नारियां, सैन्य विधवाएं नवाजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर नारियां, सैन्य विधवाएं नवाजीं
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर के तहत प्रीथी मिलिट्री छावनी आवेरीपट्टी में रविवार को भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीर नारियों और सैनानियों के त्याग, बलिदान और देश सेवा को याद किया गया। इस दौरान 136 स्वतंत्र पैदल ब्रिगेड समूह के मेजर जनरल संजीव चौधरी और जीओसी पीएच स्वतंत्र सब एरिया ब्रिगेडियर एलएस मौजूद रहे। उन्होंने भी वीर नारियों और विधवाओं को शाल पहना कर सम्मानित किया। समारोह में सम्मान पाकर कई वीर नारियों और सैन्य विधवाओं की आंखें छलक उठीं।
रैली के दौरान शिमला, मंडी, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों के दूरदराज इलाकों से आए करीब 800 भूतपूर्व सैनिक, 20 वीर नारी और 131 सैन्य विधवाओं ने भाग लिया। इस दौरान उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस दौरान सेना के जवानों ने गटका लेजियम, भंगड़ा और पाइप बैंड से लोगों का मनोरंजन किया। स्टाल के माध्यम से इसीएचएस, जिला सैनिक बोर्ड, रिकॉर्ड कार्यालय, पीसीडीए, प्रमुख बैंक काउंटर, आधार पंजीकरण और कृषि बागवानी से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही शिविर के दौरान पूर्व सैनिकों और विधवाओं को मशरूम और बागवानी से संबंधित जानकारी दी गई।