फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   छितकुल में पड़ी 30 सेमीमीटर बर्फबारी

छितकुल में पड़ी 30 सेमीमीटर बर्फबारी

Sun, 04 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से आधा दर्जन रूट अवरुद्ध
विज्ञापन

कल्पा में 20 और छितकुल में 30 सेंटीमीटर तक हिमपात
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर के कल्पा, छितकुल, पूह और निचार खंड के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को हिमपात होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही कई रूटों पर बसें आधे रास्ते तक गई और करीब आधा दर्जन रूट बाधित रहे। कल्पा में 20 सेंटीमीटर और छितकुल में 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। रविवार को कल्पा का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -2 डिग्री, सांगला का अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिले के निचले क्षेत्रों में हल्की-हल्की बारिश का दौर रहा।

जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला की ओर बसों की आवाजाही सुचारु रूप से चलती रही। रिकांगपिओ से काजा की तरफ भगत नाला, टिंकू नाला और नैसंग झूले के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग बंद होने से रविवार को काजा की तरफ निगम की बसें सात घंटे देरी से चली। जिले के कई ग्रामीण रूटों पर बर्फबारी और फिसलन के चलते बसों की आवाजाही आधे तक ही हो पाई है। रोधी वाली बस चुंगलींग कल्पा तक, छितकुल वाली सांगला, नेसंग वाली मोड़, हांगो वाली लियो तक स्पीलो वाली कानम, लंबर वाली बस की आवाजाही ठंगी तक ही हो पाई है। इस तरह जिले के रिब्बा, रिस्पा, आसरंग, छितकुल, रोघी, ठंगी लंबर आदि ग्रामीण रूटों पर बसो की आवाजाही नहीं हो सकी। पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के आरएम प्रेम कश्यप ने कहा कि शनिवार को बर्फबारी के चलते जिले के आधा दर्जन ग्रामीण रूट बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed