फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पांच किमी सड़क पर खर्च दिए एक करोड़

पांच किमी सड़क पर खर्च दिए एक करोड़

Tue, 06 Feb 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
पांच किमी सड़क पर खर्च दिए एक करोड़
भारतीय करंसी
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

रोहडू। तैंतीस किलोमीटर लंबी खड़ापत्थर टिक्कर सड़क की मरम्मत के लिए मंजूर राशि लोनिवि ने पांच किलोमीटर सड़क पर ही खर्च कर डाली। लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक और लोनिवि ने सड़क मरम्मत के नाम पर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया। खड़ापत्थर से टिक्कर तक सड़क सुधारने के लिए एक करोड़ की धन राशि दस जुलाई 2017 को स्वीकृत हुई। इस राशि से करीब 33 किलोमीटर खड़ापत्थर टिक्कर सड़क का मरम्मत का कार्य होना था। लोनिवि ने इस राशि के चार-पांच किलोमीटर में टेंडर लगवा दिए, जबकि शेष सड़क की मरम्मत नहीं हुई। खड़ापत्थर से मेलठी तक सड़क पर गहरे गड्ढे पड़े हैं। लोगों का आरोप है कि नियम के अनुसार छोटे-छोटे टेंडर लगाने की आवश्यकता नहीं थी। नेताओं और विभाग की मिलीभगत से ठेकेदार को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया गया। पांच किलोमीटर में भी कार्य की गुणवत्ता सही नहीं है। कटलाह करछारी पंचायत समिति सदस्य विजय दत्ता और युवक मंडल कलगांव के महासचिव रोहित दत्ता, विपिन दत्ता ,सुरेश दत्ता ,कल्याण सिंह, विनोद ,संजय आजाद, अजय दत्ता, दिनेश, मंजुल दत्ता, मुनीश, लोकिंद्र राजेश, जेशु आदि ने कहा विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने लोगों को गुमराह किया कि खड़ापत्थर शीलघाट टिक्कर सड़क की मरम्मत को एक करोड़ खर्च हो रहा है। जबकि, एक करोड़ पांच किलोमीटर में चहेते ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि लोनिवि की ओर से शेष सड़क की मरम्मत नहीं करवाई तो गांव के लोग आंदोलन करेंगे।
लोनिवि के एक्सईएन एमएल शर्मा ने कहा कि पांच किलोमीटर सड़क अधिक खराब होने के कारण वहां पर अधिक बजट खर्च करना पड़ा है। मौसम खुलने के बाद शरौंथा से आगे भी खराब सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा यदि धन का दुरुपयोग हुआ तो इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राशि जहां के लिए मंजूर हुई वहां पर ही खर्च होनी थी। यदि इस मामले में कोई अधिकारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed