{"_id":"5a29387e4f1c1b76678bfe7f","slug":"141512650878-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सरे मशीन तो लगाई, रेडियोग्राफर तैनात करना भूल गई सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सरे मशीन तो लगाई, रेडियोग्राफर तैनात करना भूल गई सरकार
Updated Thu, 07 Dec 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सरे मशीन फांक रही धूल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलबोग में रेडियोग्राफर का पद खाली
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलबोग में लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए स्थापित की गई एक्सरे मशीन लंबे समय से धूल फांक रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी में एक्सरे मशीन स्थापित कर दी है। लेकिन रेडियोग्राफर का पद स्वीकृत करना भूल गया है। ऐसे में लोगों को एक्सरे मशीन का लाभ नहीं मिल रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उभादेश क्षेत्र की नगान, क्यारवी, बाघी, रतनाड़ी, रामनगर व कलबोग पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। पीएचसी में एक्सरे सुविधा उपलब्ध न होने के कारण स्थानीय लोगों को कई किलोमीटर दूर कोटखाई अस्पताल जाना पड़ता है। स्थानीय निवासी सुनील डोगरा, जोगिंद्र मेहता, प्यारे लाल डोगरा, शिशुपाल चौहान, राजेश, सुनील, ज्ञान ठाकुर, विनोद कुमार ने बताया कि पीएचसी में एक्सरे मशीन है। लेकिन मशीन को चलान के लिए रेडियोग्राफर नहीं है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेडयोग्राफर का पद भरने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र ही रेडियोग्राफर तैनात किया जाए। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केश्व शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन है। लेकिन उसे चलाने के लिए रेडियोग्राफर का पद अभी तक स्वीकृत नहीं है। इस संबंध में विभाग को अवगत करवाया गया है।