फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   14 rooms and 6 cowsheds burnt in Sapani

सापनी में 14 कमरे और 6 गोशालाएं जलीं

Sun, 27 Mar 2022 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
14 rooms and 6 cowsheds burnt in Sapani
सापनी गांव में ग्रामीण आग बुझाते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। जिले की सांगला वैली के सापनी में रविवार सुबह बहुमंजिला मकान आग की चपेट में आने से जलकर गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निकांड से मकान के 14 कमरे और 6 गोशालाएं जलकर राख हो गईं। इससे लाखों रुपये का नुकसान का अनुमान है। इस मकान में नौ लोगों के परिवार रह रहे थे। सांगला पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सांगला पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सापनी निवासी विन्या सिंह नेगी, प्यारे लाल नेगी, बीरबल नेगी, बलदेव सिंह नेगी समेत 9 संयुक्त परिवारों के 14 कमरे और 6 गोशालाएं जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

अग्निकांड की सूचना मिलते ही सापनी गांव के लोग, अग्निशमन दल, गृहरक्षा विभाग, सेना, पुलिस प्रशासन और जेएसडब्ल्यू कर्मी आग बुझाने में जुट गए। उनके अथक प्रयास से 12 बजे आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि घटना दिन के समय हुई। यदि घटना रात की होती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। आग लगने की सूचना कल्पा मंडल महामंत्री चंद्र भगत नेगी ने जिला प्रशासन और पुलिस थाना सांगला को दी। सूचना मिलते ही सांगला से एएसआई सुशील कायथ की अगुवाई में दल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस अग्निकांड के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा और तहसीलदार सांगला बीएल नेगी घटनास्थल पहुंचे और प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 30 हजार रुपये दिण्। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में करीब 60 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। फिलहाल प्रभावित परिवार अपने पुराने घर में रह रहे हैं। प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने घटना स्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों को सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed