फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लवी मेले में मेरे रशके कमर...पर झूमे दर्शक

लवी मेले में मेरे रशके कमर...पर झूमे दर्शक

Thu, 15 Nov 2018 09:47 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर...पर झूमे दर्शक
विज्ञापन

पार्श्व गायक शाहवाव शावरी के नाम रही आखिरी सांस्कृतिक संध्या
हिमाचली गायक दलीप सिरमौरी और इंद्रजीत ने भी मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक शाहवाव शावरी ने धमाल मचाया। शावरी ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गानों पर प्रस्तुतियां देकर पंडाल में बैठे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं हिमाचली गायक दलीप सिरमौरी और इंद्रजीत ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब समा बांधा। लवी मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
आखिरी सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक शाहवाव शावरी ने अपनी दिलकश आवाज से पंडाल में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने मेरे रशके कमर तूने पहली नजर, रंग बरसे भोले के दरबार, तुझे लागे ना नजरिया, सावन में लग गई आग, जीने के है चार दिन, तेरी जवानी बड़ी मस्त मस्त है सहित कई अन्य बॉलीवुड गाने पेश किए। वहीं हिमाचली गायक इंद्रजीत की मनमोहक आवाज का जादू युवा वर्ग पर जमकर चला। इंद्रजीत ने मां भीमाकाली के भजन से कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने हाड़े मेरे मामुआ, बुद्धुआ मामा, साजा लगा माघे रा, मता केरदे नशा सहित अन्य पहाड़ी गाने पेश किए। इसके अलावा दलीप सिरमौरी ने भी लोगों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम में अन्य लोक कलाकारों और स्थानीय स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अनाहिता नेगी, कृष्णा देवी, रूचि गौतम, सरीता, असीम शर्मा, शिवानी शर्मा, सुभाष राणा, गोविंद, सुदर्शन भंडारी, निशा, मुस्कान भारद्वाज, ममता भारद्वाज, लायक राम और चरण दास सहित अन्यों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी, अंबिका पब्लिक स्कूल निरमंड, देव भूमि पब्लिक स्कूल जगातखाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली, पद्म स्कूल रामपुर, डीएवी स्कूल रामपुर और बुशहर बीएड संस्थान नोगली के कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या पर बारिश ने कहर ढाया। बावजूद इसके दर्शकों ने संध्या का भरपूर आनंद उठाया। बारिश के चलते संध्या में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि पहुंच नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed