फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   छठी कक्षा के छात्र छात्राओं ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली

छठी कक्षा के छात्र छात्राओं ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली

Mon, 05 Nov 2018 10:14 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
छठी कक्षा के छात्र-छात्राओं
विज्ञापन

ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली
दिवाली पर्व पर दत्तनगर स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में दिवाली पर्व को लेकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रंगोली प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
स्कूल के प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि दिवाली पर्व को लेकर स्कूल परिसर में छात्रों की प्रतिभा का निखारने के लिए छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छठी कक्षा की लक्ष्मी, मुस्कान, पूनम, पुष्पा, रवीना, स्मृति, संगीता, सुहानी, सुषमा, वर्षा, आतिश, अंकुश, आदित्य, चेतन, ईश्वर, ललित मोहन, प्रेम, पीयूष और प्रियांशु ने सबसे सुंदर रंगोली बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सातवीं कक्षा की आरची, ममता, लता, महक, माया, रीता, साक्षी, सृजना, साक्षी, मुस्कान, अभिषेक, अनिकेत, दावा, हन्नी, नैतिक, नवीन, पीयूष, पारस, शंकर, शुभम, सुमित, तुषार ने द्वितीय स्थान और आठवीं कक्षा की शीतल, विशाल, पीयूष, दीपक, सोनम, साक्षी, सुमित्रा, नेहा, रोहित, देबू, नमन, मोनिका और रीता ने रंगोली प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की कलात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर शिक्षक रोशन वर्मा, बृजलाल ठाकुर, राजेश कुमार, अश्वनी डमालू, देवेंद्र लक्टू, श्यामदत्त शर्मा, संजीव नेगी, संदीप मेहता और चेतन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed