फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मानसी मिस और अभय बने मिस्टर फ्रेशर

मानसी मिस और अभय बने मिस्टर फ्रेशर

Sat, 22 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
मानसी मिस और अभय बने मिस्टर फ्रेशर
विज्ञापन

श्रीखंड छात्र एसोसिएशन ने वेलकम पार्टी का किया आयोजन
पंद्रहबीशे अंग पंद्रहबीशे पर झूमे कॉलेज के छात्र-छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में शनिवार को श्रीखंड महादेव छात्र एसोसिएशन 15/20 ने कॉलेज में आए नए छात्र-छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव चंद्रप्रभा नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने एसोसिएशन के छात्रों को अपनी संस्कृति को बचाए रखने और एकजुटता के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पीजी कॉलेज सभागर में श्रीखंड महादेव एसोसिएशन के कार्यक्रम में एसोसिएशन के छात्र और छात्रा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने हिंदी, पहाड़ी और किन्नौरी गानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभागार में बैठक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कलाकारों ने सुरमा लाडिए.... नाचदे-नाचदे बांगा चुटीओ... जो बेनिंग दोखा दोखा... ओरा पोरा गानवां... पंद्रहबीशे पंद्रबीशे अंग पंद्रहबीशे... जैसे गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर छात्रों को नाचने पर मजबूर कर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कॉलेज में आए नए छात्रों का स्वागत किया। इस दौरान मिस फ्रेशर का खिताब मानसी और मिस्टर फ्रेशर के खिताब से अभय को नवाजा गया। वहीं इशा डेंटा और अभिषेक रनर अप रहे। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष स्वीटी, सरीता ठाकुर, अनूप, दिव्या, राहुल फांकर, शिवानी, सरिता, स्वीटी नेगी, कविता, अभिषेक, राहुल चौहान, रवि शर्मा, दीपक मेहता, शिवानी डेंटा, निकिता, नेहा नेगी, स्वीटी कलचेट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed