{"_id":"5b84372d42c79246475f7478","slug":"131535391533-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारसैन स्कूल में गर्माए वित, रक्षा, महिला सशक्तिकरण के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारसैन स्कूल में गर्माए वित, रक्षा, महिला सशक्तिकरण के मुद्दे
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन स्कूल में गर्माए वित्त, रक्षा
और महिला सशक्तीकरण के मुद्दे
युवा संसद में कुमारसैन के छात्र रहे प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। कुमारसैन और मतियाना शिक्षा खंड की युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमारसैन में किया गया। प्रतियोगिता में कुमारसैन प्रथम, मतियाना द्वितीय और क्यारा तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में क्यारा के आशीष को बेस्ट स्पीकर चुना गया। प्रतियोगिता में पांच विद्यालय कुमारसैन, मतियाना, माहोरी, शमाथला और क्यारा स्कूलों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य केसी वर्मा ने की। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की और आशा व्यक्त की कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी विद्यार्थी सांसदों की भूमिका और संसद की कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करेंगे। स्कूल के प्रवक्ता प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। युवा संसद में वित्त, रक्षा, महिला सशक्तीकरण, आंतरिक सुरक्षा और दलित उत्पीड़न जैसे विभिन्न मुद्दों पर बहस हुई। राजनीति शास्त्र की प्रवक्ता रीता खेवटा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कार्यक्रम में जज की भूमिका राजकीय डिग्री कॉलेज के देवेंद्र शर्मा, गलानी के प्रवक्ता रजनीश और चालान की उमा शर्मा ने निभाई। इस मौके पर अधीक्षक अनिल वर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक मौजूद रहे।