फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वॉलीबाल में आंबेडकर सदन छाया

वॉलीबाल में आंबेडकर सदन छाया

Sat, 26 May 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छात्र) में आयोजित दो दिवसीय इंटर मोराल वार्षिक खेल स्पर्धाएं संपन्न हो गई हैं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशिक्षक चमन चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। स्कूल के चारों सदनों के छात्रों ने मुख्य अतिथि को मार्चपास्ट की सलामी दी।

वॉलीबाल स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में आंबेडकर सदन ने पहला, अब्दुल कलाम सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में अब्दुल कलाम सदन ने प्रथम तथा आंबेडकर सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में अब्दुल कलाम सदन ने पहला तथा द्रोणाचार्य सदन ने दूसरा स्थान पाया। कनिष्ठ वर्ग में द्रोणाचार्य सदन ने पहला तथा अब्दुल कलाम सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन स्पर्धा में विवेकानंद सदन पहले तथा द्रोणाचार्य सदन दूसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स स्पर्धा में आंबेडकर सदन ने पहला तथा विवेकानंद सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस स्पर्धा में आंबेडकर सदन ने पहला तथा द्रोणाचार्य सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड स्पर्धा में विवेकानंद सदन ने पहले तथा द्रोणाचार्य सदन ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। चैस स्पर्धा में विवेकानंद सदन प्रथम तथा अब्दुल कलाम सदन द्वितीय स्थान पर रहा। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत वर्मा, प्रो. रौनी चौहान, देविंद्र चौहान, नरेश लाल, संजय चौहान, यशवंत शर्मा, विनोद शर्मा, सुरेश जामटा, संदीप आजाद, जगजीत ठाकुर सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed