{"_id":"5a940fb34f1c1bf07b8b9760","slug":"131519652787-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाग मेले के लिए बिके 65 प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाग मेले के लिए बिके 65 प्लॉट
Updated Mon, 26 Feb 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
रामपुर में तीन से छह मार्च तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय फाग मेले के लिए सभी प्लॉटों की बिक्री हो गई है। नगर परिषद ने 65 प्लॉट बेचकर करीब तीन लाख रुपये कमाए हैं। इसके अलावा अब खाली बची जगह मंजे लगाकर सामान बेचने वाले लोगों के लिए रखी गई है। इससे भी नगर परिषद को और ज्यादा आमदनी होगी।
मेले में प्लॉट ब्रिकी के लिए सोमवार दोपहर बाद सारी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। सभी प्लॉट दरबार परिसर के बाहर पुरानी जगह पर लगाए गए हैं। दुकानदारों को पुराने दामों पर दस प्रतिशत की बढ़ोतरी कर प्लॉट दिए गए हैं। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सूद ने बताया कि मेले के लिए लगने वाले सभी प्लॉटों को बेच दिया गया है। केवल हलवाइयों के लिए लगने वाली दुकानों की बोली हुई है, जिसे दुकानदारों ने स्वयं लगाया है। उन्होंने बताया कि दुकानें दस प्रतिशत अतिरिक्त किराया लेकर दी गई हैं। पिछले साल फाग मेले में नगर परिषद ने दुकानों के प्लॉटों से ढाई लाख की कमाई की थी, जो इस बार बढ़कर तीन लाख रुपये हो गई। इस हिसाब से नप को 50 हजार रुपये का फायदा हुआ। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी, उपाध्यक्ष दीपक सूद और अन्य पार्षद मौजूद रहे।गौर रहे कि फाग मेला रामपुर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें काफी संख्या में देवी-देवता और लोग पहुंचते हैं। मेले के दौरान काफी खरीदारी होती है। इसमें दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।