{"_id":"5a9168f04f1c1b514a8bb157","slug":"131519479024-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी आर्थिक मदद
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)।
पूर्व छात्र संघ च्वाई की पहली मासिक बैठक राजकीय प्राथमिक पाठशाला च्वाई में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर ने की। महासचिव दीवान राजा ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। पूर्व छात्र भाग चंद निवासी गांव धार को आठ हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।
नवोदय में अध्ययनरत होनहार छात्र अक्षय निवासी गांव धामनी को तीन हजार रुपये की मदद दी गई। राजकीय प्राथमिक पाठशाला डुघा के गरीब बच्चों अविनेश, आलोक राज, प्रिया, मुस्कान, अंशुल, वंशुल को जूते, कापियां, ज्यॉमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, स्याही दवात, पेन दिए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर ने बताया कि संघ का उद्देश्य क्षेत्र के गरीब और कमजोर बच्चों को आर्थिक सहायता देना है। संघ के कोषाध्यक्ष जय सिंह राणा ने गरीब बच्चों के सहयोग के लिए प्रतिमाह 500 रुपये देने का भी निर्णय लिया। जरूरतमंद बच्चे आवेदन करने के लिए 91298-00094 और 70188-33244 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान अध्यक्ष चुनी लाल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर, सह सचिव सचिन सूद, कार्यालय सचिव संजीव सूद, कोषाध्यक्ष जय सिंह राणा, संगठन सचिव विवेक ठाकुर, सलाहकार रमेश, वरिष्ठ सदस्य अनिल नेगी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।