{"_id":"5a5caa414f1c1b87268b4859","slug":"131516022337-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू पंचायत में जल्द बनेगी गौशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू पंचायत में जल्द बनेगी गौशाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। जाहू पंचायत में जल्द लावारिस पशुओं के लिए गौशाला बनाई जाएगी। जाहू पंचायत प्रधान कृष्ण मेहता की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में यह निर्णय लिया गया। प्रधान ने कहा कि जाहू पंचायत को पुश धन में प्रथम स्थान मिलने पर पांच लाख रुपये मिले थे। इस धन से गौशाला का निर्माण होगा। इसके लिए पंचायत ने खोफरधार में भूमि का चयन कर लिया है। यह भूमि देवी सिंह मेहता ने गौशाला के निर्माण के लिए दान में दी है।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र व्यक्ति का चयन और सोशल ऑडिट कमेटी का गठन, मनरेगा में शेल्फ तैयार करने, पिछले तीन माह के कार्यों और आय-व्यय पर चर्चा की गई। बैठक में कृषि विभाग से आए मनमोहन ने लोगों को खेती संबंधित जानकारी दी। इस दौरान उप प्रधान कुलदीप ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष लता श्याम, वार्ड पंच कुसुम लता, रक्षा, सुलोचना, महेंद्र, मनजीत, रनवीर, लाल चंद, टेक चंद, पंकज, श्याम, सेवा राम चौहान, रतन श्याम आदि मौजूद रहे।